{"_id":"122-106940","slug":"Pilibhit-106940-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में नकब लगाकर 32 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में नकब लगाकर 32 हजार उड़ाए
Pilibhit
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरों ने दुकान में नकब लगाकर 32 हजार की नकदी उड़ा दी। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
बरेली निवासी मुकेश सक्सेना की मौर्या मार्केट के निकट स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगा दिया और अंदर पहुंचकर गल्ले में रखी 32 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी ने शाम को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।