{"_id":"122-106213","slug":"Pilibhit-106213-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों बहनों को शांति भंग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों बहनों को शांति भंग का नोटिस
Pilibhit
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एसडीएम ने हाईफाई घराने की दो सगी बहनोें में भूमि विवाद पर शांतिभंग होने की आशंका पर मुंबई के चीफ कमिश्नर कस्टम की पत्नी वंदना कौशल और उनकी बहन कनाडा मेें चीफ इंजीनियर की पत्नी कनुप्रिया सहित 12 लोगों को नोटिस जारी किया है। 18 नवंबर तक मुचलका पाबंद न कराने पर वारंट जारी करने की चेतावनी दी है। गांव बाजारघाट में दोनों बहनों की कृषि भूमि है। नौ नवंबर को वंदना कौशल ने अपनी बहन कनुप्रिया पर कुछ लोगों के साथ असलहों से लैस होकर पहुंचकर भूमि पर खड़ी फसल जोतने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नौ नवंबर को वंदना और 11 नवंबर को कनुप्रिया की ओर से एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि भूमि विवाद पर दोनों पक्षों की ओर से शांति भंग की आशंका है। इस पर वंदना और कनुप्रिया सहित दोनोें पक्षों के छह-छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग चालान का नोटिस जारी किया है। नोटिस में 18 नवंबर से पहले मुचलका पाबंद कराने की चेतावनी दी गई है। मुचलका पाबंद न कराने पर दोनों पक्षों के 12 लोगों के वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन