{"_id":"65dccbcdda70028348063e44","slug":"97-couples-entered-family-life-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112609-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 97 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 97 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधु को आशीर्वाद देते डीएम और सीडीओ व अन्य अति
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंडी समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 106 के सापेक्ष 97 जोड़े ही आ सके। इसमें एक जोड़ा मुस्लिम समाज से था। सभी जोड़ों का उनकी रीति-रिवाज के अनुसार विवाह हुआ। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विवाह के बाद वर-वधू को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक की शादी पर 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई है। जिनमें 35000 रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं तो 10000 रुपये बिछिया, पायल, वस्त्र आदि पर खर्च होता है। भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल आदि के लिए 6000 रुपये निर्धारित हैं।
सोमवार को हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख मरौरी, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।