फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   .94 crore from the uniform rule

यूनिफार्म के लिए शासन से मिले 4.94 करोड़

Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1.64  लाख बच्चे जल्द ही नई खाकी यूनिफार्म में नजर आएंगे। शासन ने नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण के लिए 4.94 करोड़ रुपये विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं। 
विज्ञापन

जिले में 1230 प्राथमिक और 570  उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 42 सहायता प्राप्त तथा राजकीय विद्यालय हैं। इन स्कूलों में वर्तमान में करीब 186636 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें एपीएल के बच्चों को छोड़कर अन्य बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान की ओर से वित्तीय बजट बनाकर सर्व शिक्षा अभियान के राज्य निदेशालय लखनऊ को भेजा गया था। इसी क्रम में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बालिकाओं, एससी/एसटी और गरीब परिवार के करीब 1,64,399 बच्चों को यूनिफार्म का लाभ दिया जा रहा है। छात्रों को खाकी रंग की कमीज और खाकी पैंट दी जाएगी। जबकि छात्राओं को खाकी कुर्ता, सलवार और दुपट्टा दिया जाएगा। बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म के दो सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। एक बच्चे पर सरकार 400 रुपये खर्च कर रही है। यूनिर्फा्म का वितरण 30 अगस्त तक किया जाना है। शेष एपीएल के 22237 बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म के वितरण के लिए राज्य सरकार बजट देगी।  
विज्ञापन


नाप को अभिलेख बतौर रखना होगा सुरक्षित
यूनिफार्म वितरण के दौरान दर्जी द्वारा ली गई बच्चों की नाप को स्कूल में अभिलेखों में दर्ज कर सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स के निरीक्षण के दौरान यह मुहैया कराई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- 
नि:शुल्क यूनिफॉर्म का बजट शासन से प्राप्त हो चुका है। यह धनराशि सभी समितियों के खातों में भेज दी गई है। बच्चों को 30 अगस्त तक यूनिफार्म मुहैया कराई जानी है।  
- जयप्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed