फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   न्यू ईयर जश्र के बीच नशे में भिड़ते रहे युवा, 14 पकड़े

न्यू ईयर जश्र के बीच नशे में भिड़ते रहे युवा, 14 पकड़े

Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर जश्र के बीच नशे में भिड़ते रहे युवा, 14 पकड़े
हवालात में बिताई रात तो दूसरे दिन करने लगे सुलह, गलती भी स्वीकारी
विज्ञापन

पीलीभीत। न्यू ईयर के जश्न के बीच नशे में धुत युवाओं का हुड़दंग भी सोमवार रात जारी रहा। कई स्थानों पर मारपीट हुई। जिसके बाद शहर से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 14 को धर दबोचा। रात हवालात में गुजारने के बाद दूसरे दिन उन पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए सिफारिश करने वालों और परिवारीजनों की भीड़ देर रात तक थाने में जमा रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पूर्व ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों को न्यू ईयर सेलीब्रेशन के नाम पर नशेड़ियों का हुड़दंग न होने देने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद खासा सख्त बंदोबस्त किए गए थे। सोमवार रात सख्ती के बीच नशा चढ़ते ही युवाओं के छिटपुट विवाद सामने आए। रेलवे स्टेशन के पास मूलचंद धर्मशाला गेट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। छतरी चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, माधोटांडा रोड, रोडवेज पर भी छिटपुट झड़पें हुई। जिस पर कोतवाली में पांच तो सुनगढ़ी में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। रात भी हवालात में बिताने और नशा उतरने के बाद दूसरे दिन मंगलवार सुबह सभी एक दूसरे से सुलह कर लिए और माफी मांगते नजर आए। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एल्कोहल की पुष्टि होने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। इधर, मंगलवार दोपहर को कमल्ले चौराहा के पास दुकान करने के पुराने विवाद में किराएदार और दुकान स्वामी के बीच कहासुनी हो गई। किराएदार बब्बू ने उसकी चाय की दुकान के सामान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया तो वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट करने की बात कही। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed