फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन साल के बेटे संग विधवा ने खाया जहर, गंभीर

तीन साल के बेटे संग विधवा ने खाया जहर, गंभीर

Tue, 30 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
तीन साल के बेटे संग विधवा ने खाया जहर, गंभीर
तीन साल के बेटे संग विधवा ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन


प्रेमी के शादी न करने पर आत्मघाती कदम उठाने का निकल रहा कारण

सूचना मिलने पर हजारा पुलिस ने शुरू की छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
हजारा (पीलीभीत)। पति की मौत के बाद प्रेमी से मिली बेवफाई से आहत 35 वर्षीय बेवा ने तीन साल के बेटे के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। परिवारीजनों ने उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने पर हजारा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मामला हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यही नहीं अपने तीन साल के बेटे को भी जहरीला पदार्थ दे दिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मां-बेटे को गंभीर हालत में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। महिला के पति की दो माह पूर्व मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी ने ही शराब में जहर देकर उसके पति की हत्या की थी, हालांकि उस वक्त न तो शिकायत की गई, न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोपी शादी का झांसा देता रहा, लेकिन अब शादी करने से मुकर रहा है। पीड़िता के तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष खीम सिंह जलाल ने बताया कि पूरे मामले में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। महिला के जहर खाने की जानकारी मिलने पर दरोगा सुरेश पाल को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed