फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब जहानाबाद में तेज बुखार ने ले ली कारपेंटर की जान

अब जहानाबाद में तेज बुखार ने ले ली कारपेंटर की जान

Sat, 15 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अब जहानाबाद में तेज बुखार ने ले ली कारपेंटर की जान
तेज बुखार ने ली दो लोगों की जान
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में बुखार से दहशत, बुखार से मरने वालों की संख्या 20 पहुंची
अमर उजाला ब्यरो
पीलीभीत/जहानाबाद। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जहानाबाद के मोहल्ला कुरैना में कारपेंटर की मौत और पूरनपुर में हुई किशोर की मौत के बाद बुखार से मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। देहात क्षेत्र के बुखार ग्रसित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय होने के बाद भी बुखार से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं लेते नहीं दिख रही।
जहानाबाद थाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैना निवासी देवीदास शर्मा (50) कारपेंटर था। गांव में ही वह घर-घर जाकर फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। शुक्रवार की रात तेज बुखार के कारण उसकी जान चली गई। परिवार वालों ने बताया कि देवीदास तीन दिन से बुखार से ग्रसित थे। निजी अस्पताल से उनकी दवाई चल रही थी। शुक्रवार रात अचानक देवीदास को बुखार आया, परिवारीजन निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक तेज बुखार आया और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

पूरनपुर में गांव कुरैया निवासी शिवम (16) बुखार से ग्रसित था। उपचार के दौरान शिवम ने बरेली जिले के एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर दम तोड़ दिया। पिता जंगबहादुर ने बताया कि चार दिन पूर्व बुखार आने पर उन्होंने शिवम को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिन से उसे तेज बुखार था। उपचार के दौरान शनिवार दोपहर शिवम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
एक मौत घटा दी महकमे ने, तीन दिन पहले बताई थी दो मौत
पीलीभीत। जिले में तेजी से फैले बुखार से जूझ रहे लोग घर-घर चारपाई पर पड़े हैं। वहीं बुखार से 18 लोगों की मौत होने के बाद भी सरकारी सिस्टम बुखार पीड़ितों के इलाज के इंतजाम पुख्ता करने के बजाय मौतों के आंकड़ों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। शनिवार को डीएम की बैठक में जिले में हुई मौतों का जो आंकड़ा बताया, वह उससे भी कम था जो सीएमओ की ओर से दो दिन पहले बताया गया था। दो की जगह सिर्फ एक की बुखार से मौत की पुष्टी होने की बात कही गई। जबकि दो दिन पूर्व यानी गुरुवार को बीसलपुर के अवनीश व पूरनपुर के पुन्नापुर निवासी सुमित की मौत की बुखार से होने की पुष्टी की गई थी।
000
लगाए जा रहे कैंप, कराई जा रही फॉगिंग
शनिवार को बुखार प्रभावित बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, बरेखड़ा क्षेत्र के कई गांवों में मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही मरीजों को दवाइयां बांटी गई। बिलसंडा के गांव ओढाझार के रहने वाली किशोरी (11) की शुक्रवार सुबह हुई मौत के बाद शनिवार को गांव में मेडिकल कैंप लगाने के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीमें सुबह बीसलपुर पहुंची, यह करीब आधा दर्जन गांवों में फॉगिंग कराई गई है।

000
बीस प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित
पूरे जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले के हर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर औसतन 500 से 600 से मरीज रोजाना पहुंचे रहे है। जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन पंद्रह सौ से अधिक ओपीडी हो रही है। चिकित्सकों की मानें तो उनमें करीब बीस प्रतिशत मरीज बुखार से ग्रसित होते है। बाकी मरीजों को क्या रोग है, इस सवाल का जवाब तो सेहत महकमे के अफसर ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आने की बात कहकर टाल जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed