फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   devotees throng at temple for del pooja

देल पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 14 Apr 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 14 Apr 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
devotees throng at temple for del pooja
del pooja
तराई के बंगाली बाहुल्य सेल्हा व गभिया सहराई में शनिवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए देल (चंडोक) पूजा का आयोजन किया गया। खजूर के पेड़ पर चढ़कर होने वाली पूजा को देखने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य इलाके में हर साल चैत्र मास में देल पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि जब कोई व्यक्ति मनौती मांगता है तो उसकी मनौती पूरी होने के बाद उसे ही देल पूजा का सारा खर्च वहन करना होता है। बताते हैं कि देल पूजा से जुड़े लोग पूरे चैत्र माह सन्यासियों जैसा जीवन व्यतीत करते हैं। सात्विक भोजन करने के साथ नंगे पैर ही रहते हैं। इस बार सेल्हा गांव में देल पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार को हुई देल पूजा के तहत खजूर के पेड़ के नीचे सन्यासियों के बीच पुरोहित ने विधि विधान से पूजा का शुभारंभ किया। इस बीच गांव के सन्यासी (शिवभक्त) खजूर के पेड़ पर चढ़े। चूंकि खजूर के पेड़ पर चढना ही खासा जोखिम भरा कार्य होता है। इस बीच सन्यासियों ने पेड़ के ऊपरी सिरे पर पहुंचकर चारों ओर परिक्रमा की। परंपरा के अनुसार उन्होंने खजूर के फल को तोड़कर नीचे फेंका। जिसे प्रसाद के रुप में पाने को श्रद्धालुओं की भीड़ दौड़ पड़ी। वहीं पेड़ के चारों ओर जमीन पर बैठे सन्यासियों ने पेड़ पर चढ़े सन्यासियों के सकुशल नीचे उतरने की भगवान शिव से आराधना करते देखे गए। बाद में एक-एक कर सन्यासी पेड़ से उतरे। शनिवार शाम को एक सार्वजनिक स्थान पर पूजा का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम स्थल पर परपंरानुसार शिवलिंग पर फूल रखा गया। मान्यता है कि जब तक फूल शिवलिंग से नीचे नहीं गिर जाता, पूजा पूरी नहीं मानी जाती। इस बीच श्रद्धालुुओं ने जमीन में लेटकर व परिक्रमा कर पूजा अर्चन की। कुछ समय बाद फूल गिरते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। बंगाली बुुजुर्गों के मुताबिक यह पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर इस पूजा का आयोजन करते हैं। इधर सेल्हा के अलावा गभिया सहराई में भी देल पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed