फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   body of women found in burning sugarcane field

गन्ने की जलती पताई में मिला महिला का शव

Fri, 13 Apr 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 13 Apr 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
body of women found in burning sugarcane field

पूरनपुर- कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेष गांव के पास गंगाराम के गन्ने के खेत के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गन्ने की जलती पताई में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएचओ माधोटांडा इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह से जलने के कारण न तो शिनाख्त हो सकी, न ही उसकी उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकी। पुलिस हत्या करने के बाद महिला की पहचान छिपाने के इरादे से जलाने का मामला मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कलीनगर पूरनपुर मार्ग पर नवदिया धनेष गांव के पास शुक्रवार सुबह गन्ने की पताई जल रही थी। खेतों पर जाने को निकले गांव के लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें एक महिला का शव दिखाई दिया। यह देख चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। इस पर एसएचओ इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक गन्ने की पताई में लगी आग काफी कम हो चुकी थी। शव को जलती पताई से बाहर निकाला गया। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। चूड़ी और पायल पहना होने के कारण शव महिला का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर सीओ पूरनपुर योगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। मौके पर कार के पहिए के निशान भी मिले हैं। इससे मामला सीधे तौर पर हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को जलाने का प्रतीत हो रहा है। इसी को लेकर पुलिस भी छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती
 कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर जलती पताई में मिला महिला का शव एक संगीन हत्याकांड की ओर इशारा कर रहा है। इसमें न सिर्फ एक महिला की जान ले ली गई, बल्कि उसकी शिनाख्त न हो पाए, इसके लिए शव को आबादी से दूर लाकर जला दिया गया। पुलिस अधिकारी भी घटना को हत्या मानकर जांच कर रहे हैं, लेकिन मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने आसपास के कई गांवों के लोगों को बुलाकर पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के जनपदों की पुलिस से भी इसको लेकर संपर्क साधना शुरू किया है। सभी से बीते दिनों गुमशुदा हुई महिलाओं की सूची मांगी गई है। अफसर घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। इस तरह के पूर्व में हुए दो मामलों में भी पुलिस अब तक कुछ नहीं कर सकी है। गजरौला के सराय गांव में गन्ने के खेत में 24 मई 2016 को एक चौबीस वर्षीय युवक का शव अधजली हालत में मिला था। पीएम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात स्पष्ट हुई थी। हत्याकांड को दो साल पूरे होने को हैं, लेकिन शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस उलझी हुई है। गांव के महेंद्र के रूप में की गई शिनाख्त की भी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट न आने के कारण नहीं हो सकी। इसके अलावा बीते साल 20 अक्तूबर 2017 को न्यूरिया के सड़ा गांव में गन्ने के खेत में लगी आग के बीच एक किशोरी का शव मिला। उसकी पीएम रिपोर्ट में जलने से मौत बताया गया। जिससे मामला सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा करता दिखाई दिया। इस मामले में भी पुलिस आज तक वर्कआउट तो दूर की बात जलकर मरने वाली किशोरी की पहचान नहीं कर सकी है।


पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसी दिशा में पुलिस अपनी जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के लिए टीमों को लगाया गया है। - रोहित मिश्रा, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed