फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में सोमवार को भी मनाई गई मकर संक्रांति

जिले में सोमवार को भी मनाई गई मकर संक्रांति

Mon, 15 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में सोमवार को भी मनाई गई मकर संक्रांति
मकर संक्रां‌त‌ि - फोटो : अमर उजाला
कई जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन, स्कूलों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन


पीलीभीत। जिले भर में मकर संक्रांति पर्व सोमवार को भी परपंरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। कई स्थानों पर सामूहिक खिचड़ी भोज भी हुआ।
शहर में सोमवार को भी कई स्थानों पर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। सुबह सवेरे लोगों ने पूजा अर्चना की और दान दिया। शहर के स्टेशन रोड, जेपी रोड समेत कुछ मोहल्लों में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुए। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से लोटन महाराज चौराहे पर खिचड़ी भोज कराया गया। महंत ओमकार नाथ ने खिचड़ी का भोग लगाकर भोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर निरंजन शर्मा, नत्थू महाराज, संजीव शर्मा, अमरीश शर्मा, विश्वास प्रकाश सक्सेना, अंशुल गौड़, संजय पांडेय आदि का सहयोग रहा। चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समरसता दिवस खिचड़ी भोज हुआ। जिसमें अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्रबंधक करुणाशंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र, रमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश दीक्षित, आरएसएस जिला संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत कई अन्य स्थानों पर मकर संक्रांति पर्व सोमवार को भी मनाय गया। नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित हरिहर धाम में खिचड़ी सहभोज हुआ। यहां रमेश चंद्र पांडेय, राजकुमार गुप्ता, लकी मिश्रा, अर्पित समाधिया, राजकमल, मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा। गांव आजमपुर बरखेड़ा स्थित सुखदेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम से मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया। इसके बाद खिचड़ी भोज भी हुआ। इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक जगदीश कुमार गंगवार, प्रबंधक अजय कुमार, रामसिंह, प्रधानाचार्य प्रद्युम्मन कुमार, विनय कुमार, प्रियंका आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी खिचड़ी सहभोज हुआ। इस मौके पर डॉ. रविशरण चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, रघुवंश तिवारी, डॉ. सत्यप्रकाश, जनार्दन मिश्रा, शरद मिश्रा, नारायण सिंह रावत, मोहित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनिया। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ब्रह्मदेव स्थल शाहगढ़ पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। खिचड़ी भोज भी हुआ। इस मौके पर जिला सहप्रभारी दर्शन पटेल, संजय शर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, संजीव महंत, दीपक गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed