फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कटरूआ बीनने जंगल गई महिला दूसरे दिन मिली

कटरूआ बीनने जंगल गई महिला दूसरे दिन मिली

Tue, 11 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कटरूआ बीनने जंगल गई महिला दूसरे दिन मिली
न्यूरिया/पीलीभीत। कटरुआ बीनने जंगल गई पंडरी गांव की बुजुर्ग महिला रास्ता भटककर अन्य महिलाओं से बिछड़ गई। रात को घर न लौटने पर घर वालों ने बाघ के हमले की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन महिला गांव से करीब आठ किमी दूर जंगल में बने वॉच टावर पर मिली। इस पर परिवार और वन महकमे ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने उसके खिलाफ केस काटने के बाद जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी 52 वर्षीय निरमा देवी सोमवार को सुबह करीब नौ बजे गांव की 15-16 महिलाओं एवं अपने 22 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम के साथ वनकटी के जंगल में कटरुआ बीनने गई थी। दोपहर तक कुछ महिलाएं वापस आ गई जबकि कुछ कटरुआ बीनती रहीं। धीरे धीरे अन्य सभी महिलाएं और पुरुषोत्तम घर लौट आए लेकिन निरमा देवी नहीं लौटी। अंधेरा होने तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और बाघ के हमले की आशंका से सभी भयभीत होकर उसे ढूंढने निकले। दो ट्रैक्टर ट्रालियों से बड़ी संख्या में गांव वाले उसे जंगल में खोजने निकले लेकिन आधी रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। अलसुबह गांव वाले वनकर्मियों के साथ फिर उसकी खोज में निकले। दोपहर तक जंगल का काफी भाग छान लिया गया लेकिन महिला नहीं मिली। उसके न मिलने पर घर वाले व वनमहकमे की चिंताएं भी बढ़ने लगी थी। इस बीच जंगल में करीब आठ किमी अंदर महोफ रेंज के भीम ताल के निकट बने वॉच टावर पर महिला ने भीड़ को आते देख आवाज दी। महिला के सुरक्षित मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली और घर वालों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

000000
जान बचाने के लिए टावर पर ली शरण
निरमा देवी ने बताया कि वह अन्य महिलाओं के साथ कटरुआ बीन रही थी। दोपहर बाद वह अन्य लोगों से अलग हो गई। अकेले आने का प्रयास किया लेकिन वनकटी क्षेत्र में बाघ की दहशत के चलते वह महोफ की ओर चल दी। अंधेरा होने और रास्ता भटकने पर सामने दिखे टावर पर चढ़ गई। रात भर भूखी प्यासी टॉवर पर ही लेटी बैठी रही। डर के कारण सुबह भी उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
वन विभाग ने लगाया जुर्माना
बाघ की लगातार बढ़ती घटनाओं एवं कटरुआ बीनने वालों के खिलाफ धरपकड़ के बाद भी निरमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला एवं उसके पुत्र पुरुषोत्तम के खिलाफ केस काटकर 500-500 रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।
000000000
पूछताछ में नहीं बताया अन्य महिलाओं का नाम
पंडरी की निरमा देवी गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ कटरुआ बीनने जंगल गई थी। दूसरे दिन उसके सुरक्षित मिलने पर वनाधिकारियों ने उससे अन्य महिलाओं के नाम पूछने का प्रयास किया लेकिन उसने एक भी नाम नहीं बताया।

0000
समझाने और कार्रवाई के बाद भी गांव वाले कटरुआ बीनने जंगल जा रहे हैं। काफी तलाशी के बाद महिला वॉचटावर पर सुरक्षित मिली है। जंगल में घुसने पर उसके खिलाफ केस काटकर जुर्माना वसूला गया है।
- कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed