फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   90,000 farmers are upset due to non-issuance of slips for plant variety sugarcane.

Pilibhit News: पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी न होने से 90 हजार किसान परेशान

Thu, 18 Dec 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 18 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
90,000 farmers are upset due to non-issuance of slips for plant variety sugarcane.
सत्यवान अवस्थी
विज्ञापन




बीसलपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी से बीसलपुर समिति क्षेत्र के किसानों को पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी नहीं हुईं हैं। इस वजह से समिति क्षेत्र के 90 हजार किसान परेशान हैं।

सहकारी गन्ना विकास समिति के अभिलेखों के अनुसार समिति क्षेत्र में लगभग 90 हजार किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। समिति क्षेत्र में पहली नवंबर 2025 से गन्ना सत्र शुरू हो गया है। तब से पेड़ी प्रजाति के गन्ने की ही पर्चियां जारी की जा रही हैं। लेकिन, पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां अभी तक नहीं दी गईं है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन






क्या होता है पौध और पेड़ी प्रजाति का गन्ना



खेतों में जो गन्ना बीज बोकर उगता है, उसे पौध प्रजाति का गन्ना कहा जाता है l जो गन्ना बिना बोए पूर्व में बोए गए गन्ने की जड़ से उगता है। उसे पेड़ी प्रजाति का गन्ना बोला जाता है। पौध प्रजाति के गन्ने के अंश से ही पेड़ी प्रजाति का गन्ना तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन चीनी मिल क्षेत्र के किसानों को हो रही दिक्कत

पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां न मिलने से किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, डालमिया शुगर मिल निगोही, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूददापुर, द्वारकेश चीनी मिल फरीदपुर और ललित हरी चीनी मिल पीलीभीत से जुड़े किसानों को दिक्कत हो रही है। पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां न मिलने से पीलीभीत ,शाहजहांपुर और बरेली जिले के गन्ना किसान प्रभावित हो रहे हैं।







फोटो : 11


प्रजाति का गन्ना बिल्कुल तैयार हो चुका है। पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां तत्काल मिलनी चाहिए।- मनोज मिश्रा गन्ना कृषक गांव करेली



फोटो : 12
जिम्मेदार अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते किसानों को पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रहीं हैं। वह पर्ची प्राप्त करने के लिए समिति कार्यालय के चार चक्कर लगा चुके हैं। - संजीव कुमार अवस्थी, गन्ना कृषक गांव मरोरी खास








जनवरी में किसानों को पौध प्रजाति के गन्ने की पर्चियां मिलनी शुरू हो जाएंगी। विभागीय स्तर से इस संबंध में तैयारी की जा रही हैं।- राजेश कुमार, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed