फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शासन हुआ गंभीर तो पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आगे आए अधिकारी

शासन हुआ गंभीर तो पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आगे आए अधिकारी

Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शासन हुआ गंभीर तो पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आगे आए अधिकारी
पर्यावरण सहेजने को तैनात किए जाएंगे वृक्ष अभिभावक
विज्ञापन

पीलीभीत। प्रदेश में 22.55 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने जनपद में विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसमें कृषकों द्वारा पौधरोपण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पौधों का अनुरक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक वानिकी विभाग की टीमों ने ग्राम प्रधानों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए शासन ने वर्ष 2019 में प्रदेश भर में 22.55 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी और प्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी सुनील पांडे ने सभी जनपदों में सर्कुलर जारी कर दिया है। पौधों को रोपित करने और रोपण के बाद उनकी सुरक्षा में सहयोग करने के मद्देनजर प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान या प्रधान द्वारा नामित सदस्य को वृक्ष अभिभावक नामित किया जाएगा। इधर इसकी रूप रेखा तैयार करने के लिए सामाजिक वानिकी विभाग ने संपर्क शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सामाजिक वानिकी विभाग के पूरनपुर रेंज के प्रभारी साजिद हसन के नेतृत्व में टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम तराई क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों से संपर्क कर माइक्रो प्लान के प्रारूप फार्म भरवाए जा रहे है। शासन ने 25 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों के माइक्रो प्लान संलग्न प्रारूप में निरूपित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सभी विभागों को भी पौधरोपण के लक्ष्य की जिम्मेदारी दी जा रही हैं, इसके लिए विशेष तौर से ग्राम पंचायतों में किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे अपनी कृषि भूमि पर पौधे लगाकर अपनी आमदनी भी बढ़ाएं और पर्यावरण का लाभ भी उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद हसन, प्रभारी रेंजर, सामाजिक वानिकी, पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed