फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धनराशि रिलीज, फिर भी नहीं बनवाए आवास

धनराशि रिलीज, फिर भी नहीं बनवाए आवास

Sat, 29 Dec 2018 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धनराशि रिलीज, फिर भी नहीं बनवाए आवास
पूरनपुर। डेेढ़ साल पहले आवास निर्माण की धनराशि रिलीज होने के बाद भी ट्रांस शारदा क्षेत्र के तीन गांवों के 181 लोगों ने आवासों का निर्माण पूरा नहीं कराया। कुछ लोग तो धनराशि लेकर परिवार सहित दूसरे प्रांत चले गए। अब ऐसे लोगों को बीडीओ ने नोटिस जारी किया है। जिसमें बकाया निर्माण कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। ऐसा न करने पर आरसी जारी कराकर रिकवरी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में बमनपुर भागीरथ में 103, टाटरगंज में 45 और बैल्हा में 51 आवास स्वीकृत हुए थे। आवास निर्माण को जून 2017 में लाभार्थियों को धनराशि भी उनके खातों में भेज दी गई थी। मात्र 18 लाभार्थियों ने अपने आवासों का निर्माण पूरा कराया। 93 लाभार्थियों ने दीवारें बनवाई। इसके अलावा अधिकांश लाभार्थियों ने नींव खुदवाकर ही कार्य रोक दिया। कई ऐसे लाभार्थी भी रहे, जो परिवार समेत पंजाब और अन्य प्रदेश में मजदूरी करने चले गए। संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को आवास पूरा कराने को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन 181 लाभार्थियों ने अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं कराया। शुक्रवार को पांच टीमें गठित कर जांच में इसका खुलासा हुआ है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण पूरा न कराने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जो परिवार दूसरे प्रांत चले गए हैं, उनकी जानकारी कर उनको भी नोटिस पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन


खुदी पड़ी सड़क से कैसे जाए सामग्री
पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदापुरी से एसएसबी कैंप को जाने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई गई थी। सड़क निर्माण में कई किसानों की भूमि चली गई। किसानों को अब तक इसका मुआवजा नहीं मिला। पिछले माह मुआवजा न मिलने पर गुस्साए लोगों ने सड़क को तीन-चार स्थानों से खोदकर आवागमन बंद कर दिया था। ऐसे में अब भारी वाहनों का आवागमन न होने से निर्माण सामग्री भी गांवों में नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed