फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विधायक की स्कार्पियो निकलते ही निर्माणाधीन खड़ंजे की टूटी ईंटे

विधायक की स्कार्पियो निकलते ही निर्माणाधीन खड़ंजे की टूटी ईंटे

Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विधायक की स्कार्पियो निकलते ही निर्माणाधीन खड़ंजे की टूटी ईंटे
विधायक की स्कार्पियो निकलते ही निर्माणाधीन खड़ंजा की टूटी ईंटें
विज्ञापन

विधायक ने रुकवाया काम, शाम को फिर कर दिया चालू
विधायक बोले- प्रधान के अधिकार कराए जाएंगे सीज

अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। गांव हीरपुर में निर्माणाधीन खड़ंजा पर विधायक की स्कार्पियो निकलते ही कई ईंटें टूट गई। विधायक ने मौके पर पुलिस को बुलाकर कार्य रुकवा दिया और मानक के अनुसार कार्य कराने की हिदायत दी। पुलिस जाने के बाद खड़ंजा निर्माण फिर शुरू करवा दिया गया। विधायक ने इस पर रोष व्यक्त कर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने और प्रधान के अधिकार सीज कराने की चेतावनी दी।

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के चार गांवों में शुरू हुई बिजली सप्लाई में जब विधायक गांव हीरपुर पहुंचे, तब एक निर्माणाधीन खड़ंजा से उनकी स्कार्पियो निकलते ही खड़ंजा में लगाई जा रही ईंटें टूट गईं। लोगों ने विधायक की स्कार्पियों रोक कर उनको निर्माणाधीन सड़क दिखाई। विधायक ने मौके पर पुलिस को बुलाकर खड़ंजा निर्माण कार्य रुकवा दिया। विधायक बाबूराम पासवान ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत से गांव में अलग-अलग दो सड़कों पर घटिया ईंटों से खड़ंजा लगाया जा रहा था। चेतावनी के बाद उनके गांव से आने पर फिर खड़ंजा लगाया गया। अब मामले की शिकायत उच्च अफसरों से कर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ प्रधान के अधिकार सीज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed