{"_id":"5ba14903867a5501346c3093","slug":"81537296643-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा पार आतंक मचा रहे हाथियों ने उजाड़ी 15 एकड़ फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा पार आतंक मचा रहे हाथियों ने उजाड़ी 15 एकड़ फसल
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
18पीबीटीपी 21
हाथियों ने उजाड़ी 15 एकड़ फसल
नेपाल की ओर से आए हाथी एक सप्ताह से मचा रहे आतंक
रोकथाम करने के बजाय अंजान बना वन महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी के पार नेपाल की ओर से आए दो हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक सप्ताह से हाथी ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में किसानों की फसल रौंद रहे हैं। हाथियों की चहलकदमी से अब तक आधा दर्जन किसानों की करीब पंद्रह एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। सोमवार रात भी हाथियों ने फसल को बर्बाद किया। टाइगर रिजर्व प्रशासन इस मामले से अंजान बना हुआ है।
बराही रेंज के अंतर्गत नौजल्हा के जंगल से बाहर निकल रहे तेंदुए के साथ शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा जंगल से निकल रहे हाथियों का आतंक जारी हैं। नेपाल की ओर से आए हाथी एक सप्ताह से लग्गा भग्गा के जंगल में रुककर रात होते ही जंगल से सटे ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव के करीब पहुंच कर किसानों की फसल को रौंद रहे हैं। खास बात यह है कि एक सप्ताह से हाथियों का आतंक जारी होने के बाद भी टाइगर रिजर्व प्रशासन इस मामले में अंजान बना हुआ है। गांव में थारू जनजाति के सीमित परिवार हैं। हाथियों ने अबतक गांव के बप्पी राय, विघुत राय, सरवन राणा, राधे राणा, कालू राणा, नंदलाल समेत अन्य किसानों की करीब पंद्रह एकड़ फसल चहलकदमी कर उजाड़ दी। यह सिलसिला लगातार जारी है। हाथियों की रोकथाम के कोई प्रयास ना किए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
000
ग्रामीण बोले, रातभर जागकर कर रहे सुरक्षा
नेपाल की ओर से आए हाथी दिन में लग्गा भग्गा के जंगल में ठहरकर रात होते ही गांव की ओर आ रहे हैं। यहां गन्ने और धान की फसलों में चहलकदमी कर फसलों को उजाड़ रहे हैं। वन विभाग कुछ नहीं कर रहा है। हम लोग खुद जागकर शोरशराबा व आग जलाकर हाथियों को खदेड़ रहे हैं।
विज्ञापन
- राधे राणा, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर
000
एक सप्ताह से हाथियों का आतंक जारी है। रोज रात को आकर हाथी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। वन विभाग का कोई कर्मी यहां नही पहुंच रहा है। जिससे कोई रोकथाम हो सके। रातभर जाग कर पीपे पीटकर आग जलाकर हाथियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
नंदलाल, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर
000
वर्जन
नेपाल की ओर से दो हाथियों के भारतीय क्षेत्र में आने की सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। मामले की जानकारी कर वनकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीटीआर