फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ गई समस्या

बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ गई समस्या

Tue, 12 Jun 2018 07:39 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ गई समस्या
बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ गई समस्या
विज्ञापन

क्रासर...
दोपहर में वाहनों की आवाजाही रही कम, मजबूरी में ही निकले घर से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरसात के बाद एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को हाल बेहाल है। तपती गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सकें वहीं दोपहर में भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

बरसात होने की वजह से पिछले दो दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। मौसम में बदलाव के चलते लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह आठ बजे ही सूर्य की किरणें ने तेवर दिखाना शुरू किए तो चिलचिलाती धूप से आमजन की परेशान एक बार फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह दस बजे के बाद धूप का प्रकोप बढ़ने लगा तो दोपहर में तेज धूप के कारण घर से बाहर नहीं निकलने में ही लोगों ने अपनी भलाई समझी। इधर, पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से शहर के कई इलाकों में अभी तक बिजली की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। धीमा वोल्टेज आने के कारण लोगों का दिन और रात का सुकून छिन गया है। दोपहर में धूप का प्रकोप इस कदर रहा कि तेज तपिश के कारण धूप में चंद मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का असर भीड़भाड़ वाले बाजार में भी देखने को मिला। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ कम रही। शाम करीब चार बजे धूप की तपिश का प्रकोप कम हुआ जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की पर शाम तक गर्मी का असर बरकरार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed