{"_id":"5ac7cca24f1c1bbb618b5e10","slug":"81523043490-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के व्यापारियों काबाजार में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के व्यापारियों काबाजार में प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर हिंसक सांड़ को पकड़वाने की मांग की। उन्होंने समस्या हल नहंी होने पर संबंधित अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी।
नगर के बाजार में हिंसक हो चुके आवारा सांड़ की संख्या लगातार बढ़ रही है। आवारा सांड़ आए दिन बाजार में सामान खरीदने वालों एवं दुकानदारों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। इससे दुकानदारों एवं बाजार से गुजरने वाले दहशत में हैं। एक दर्जन आवारा सांड़ बीच बाजार खडे़ हो जाते हैं और वहा से गुजरने वाले लोगों को घायल करते रहते हैं। इसके चलते लोगों का बाजार से निकलना दूभर हो गया है।
शुक्रवार को बाजार से सामान खरीदकर घर वापस लौट रहे खेकड़ा निवासी राज कुमार को एक आवारा सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने घायल को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर न आवारा सांड़ को जनहित में पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की। उन्होंने अविलंब समस्या हल न होने पर संबंधित अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी। इसमें मुनील जैन, दिनेश जैन, ओमप्रकाश जैन, रामबीर प्रजापत, जितेंद्र, काले, प्रेम चंद जैन, योगेंद्र जैन, विनोद जैन, नरेंद्र गुप्ता, जितेश जैन, सतेंद्र जैन, सलीम आदि रहे।