{"_id":"5a6490694f1c1b8f268b595e","slug":"81516540009-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.6 करोड़ से संवारी जाएगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.6 करोड़ से संवारी जाएगी शहर की सूरत
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 14वें वित्त आयोग की 2.6 करोड़ की धनराशि से शहर का कायाकल्प किया जाएगा। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका परिषद में नए बोर्ड के गठन के बाद पालिका की आय बढ़ाने व शहर का नया रंग रूप देने की कवायद तेजी से चल रही है। इधर अब शहर की जर्जर सड़कों, साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गई है। पालिका प्रशासन ने सरकार से 14वें वित्त आयोग से मिली 2.6 करोड़ रुपये की धनराशि से शहर में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने पालिका अधिकारियों को इसको लेकर जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व इस धनराशि का उपयोग किया जा सके। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर के जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था को 600 डस्टबिन व अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह हाईमास्ट लाइट, 175 एलईडी व इससे जुड़े अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा आवश्यकता के अनुरूप कुछ अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावों के तैयार होते ही जिला प्रशासन को भेज दिए जाएंगे।