{"_id":"5a520d6b4f1c1bd3178b5673","slug":"81515326827-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के अधिकारियों ने रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के अधिकारियों ने रुकवाया निर्माण कार्य
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
बीसलपुर। रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ की मदद से रेलवे की जमीन पर पालिका प्रशासन द्वारा बनवाए जा रहे ई टॉयलेट का निर्माण कार्य रविवार को सुबह 10 बजे रुकवा दिया है।
नगर पालिका परिषद के ठेकेदार ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास ई टॉयलेट बनवाना शुरू किया था। जिस जगह पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, वह जगह पालिका प्रशासन अपनी मान बैठा था। इस एक पखवाड़े की अवधि में करीब 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा भी हो गया था। रविवार को सुबह लगभग 10 बजे रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेलवे के नक्शे से उस जगह का मिलान किया, जिस जगह पर ई-टॉयलेट बन रहा था। मिलान करने में स्पष्ट हो गया कि वह जगह रेलवे की है। रेलवे अधिकारियों ने ई टायलेट का निर्माण कार्य रुकवा दिया और निर्माण कार्य कर रहे राज मजदूरों को खदेड़ दिया। आरपीएफ के जवानों ने ठेकेदार द्वारा मौके पर डलवाई गई निर्माण सामग्री उठवाकर फेंक दी। अधिकारियों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के प्रतिनिधि तौसीफ अहमद की कड़ी फटकार लगाई। निर्माण कार्य रुकवाने वालों में स्टेशन मास्टर अश्वनी कुमार और पीलीभीत से आए रेलवे के अभियंता (निर्माण) योगेश कुमार शामिल थे। इस मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। निर्माण कार्य रुकवाए जाने की जानकारी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, ईओ सुरेंद्र प्रताप और भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को भी दे दी गई है।