{"_id":"5a2d26644f1c1bb34a8b5414","slug":"81512908388-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में पकड़ी ट्रॉली छुड़ाने में लगे रहे सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में पकड़ी ट्रॉली छुड़ाने में लगे रहे सफेदपोश
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। चूका बाजार के पास से शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाने के लिए देर शाम तक सफेदपोश कभी पुलिस पर दबाव, तो कभी साठगांठ की कोशिश करने में लगे रहे। इसको लेकर थाना गेट पर काफी भीड़ रही। हालांकि बाद में सख्ती करते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
शनिवार दोपहर को मुखबिर से मिली सूचना पर यूपी 100 और थाना पुलिस ने चूका बाजार के पास से रेत लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी थी। जांच में सामने आया कि शारदा नदी में अवैध खनन कर रेत लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पर ले आई। यहां पहुंचनेे के चंद मिनट बाद ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाने के लिए क्षेत्र के कुछ सफेदपोश लग गए। पहले पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की गई, इसमें सफल न होने पर साठगांठ करने का प्रयास भी किया गया। देर शाम तक थाना गेट पर सिफारिश करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ट्रॉलियों को अवैध खनन के चलते सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है।