फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरेली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया

बरेली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया

Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बरेली में हुई 35वीं सब जूनियर एवं 36 वी सीनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। पदक लेटर लौटे खिलाड़ियों का खेकड़ा पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।

बागपत ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सचिन शर्मा ने बताया सत्रह से उन्नीस नवंबर तक उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो संघ के तत्वावधान में बरेली के देवचारा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में 35वीं सब जूनियर और 36वीं सीनियर अधिकारिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता चली। इसमें ताईक्वांडो संघ बागपत की टीम ने भाग लिया । इसमें सब जूनियर वर्ग में शिवानी खोखर एवं हंसिका चौधरी ने अपने भार वर्ग में क्रमश कांस्य और रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में 84 किलोग्राम भार में सन्नी तोमर ने सिल्वर, 56 किलोग्राम भार में अंकित गोला ने सिल्वर और 78 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन तोमर ने सिल्वर पदक जीता। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का नगर आगमन पर देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी, सचिव सचिन शर्मा, प्रबंधक सोनू यादव, नीरज नैन, धर्मेंद्र शर्मा, गौतम शर्मा, सीमा दुग्गल, सोनू त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed