{"_id":"670ec187c84b1a51630b6897","slug":"80-vehicles-were-challaned-for-speeding-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124099-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेज रफ्तार 80 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेज रफ्तार 80 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग की। इस दौरान कुल 100 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 80 वाहन ऐसे थे जो तेज रफ्तार मिले।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार प्रत्येक वाहन के चालक से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के असम चौराहा और गौहनिया चौराहे पर नो पार्किंग में खड़े 12 वाहनों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सीट बेल्ट लगाए बिना वाहन का संचालन कर रहे आठ चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शहर के रामलुभाई महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी की। इस दौरान यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।