{"_id":"6ac690b3fd3f14b3b10e373e","slug":"76-foot-rangoli-adorns-gandhi-stadium-government-schemes-depicted-in-colors-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170476-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में सजी 76 फीट की रंगोली, योजनाओं को रंगों में उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में सजी 76 फीट की रंगोली, योजनाओं को रंगों में उकेरा
Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में सजाई गई रंगोली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां करीब 76 फीट लंबी रंगोली में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को रंगों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विशाल रंगोली को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता रही।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह के निर्देशन में तैयार की गई इस रंगोली में गुलाब, गेंदा समेत विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया। करीब 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर कई घंटे की मेहनत से रंगोली को आकार दिया। इसमें सरकारी योजनाओं, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को अलग-अलग आकृतियों के माध्यम से उकेरा गया।
आयोजन के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने गांधी स्टेडियम पहुंचकर रंगोली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रंगोली तैयार की गई।
विज्ञापन
भव्य रंगोली तैयार करने में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम को जिलाधिकारी, सीडीओ और बीएसए ने सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी संदेशों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने इनका निरीक्षण कर संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित सामग्री और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।