{"_id":"5c27b993bdec2256c06532f4","slug":"71546107283-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि न हो पाए पुलिस कस्टडी डेथ, अफसर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि न हो पाए पुलिस कस्टडी डेथ, अफसर गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमरोहा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत की घटना सामने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर प्लानिंग करने के साथ ही एसपी को खुद निगरानी कर सतर्कता बरतने के सख्त दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद एसपी ने समस्त थानाध्यक्ष व सर्किल अफसरों को पत्र जारी कर ड्यूटी के दौरान संजीदा रहने का निर्देश दिया है।
तीन दिन पूर्व अमरोहा जिले के धनौरा थाने में पुलिस हिरासत में 30 वर्षीय बालकृष्ण उर्फ बाली की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। इंस्पेक्टर समेत 11 निलंबित किए गए। वहीं छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर इसको लेकर संजीदगी बरतने के निर्देश दिए हैं। एडीजी से निर्देश मिलने के बाद एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने जिला स्तर पर मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को बेवजह थाने में न बैठाया जाए। उनके खानपान एवं हवालात में उनकी निगरानी गंभीरता से कराई जाए। सर्किल अफसर, एएसपी को समय-समय पर औचक चेकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने बताया कि समस्त थाना प्रभारियों को पत्र के माध्यम में अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसकी आकस्मिक चेकिंग भी कराई जाएगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई तय है।
जिले में हो चुकी हैं वारदातें
पुलिस हिरासत में आरोपियों की मौत के कई मामले में जिले में हो चुके हैं। तीन साल पहले चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए दो युवकों की मौत के बाद पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी समेत स्टाफ पर हत्या के आरोप लगे। वहीं दो साल पहले सदर कोतवाली में भी बाइक चोरी के आरोपी की हवालात में मौत हो गई थी। वह फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे अलावा पूर्व में भी घटनाएं हुई हैं।