फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं कब्जे में ली

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं कब्जे में ली

Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं कब्जे में ली
छापामारी - फोटो : अमर उजाला
चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए, मंडलीय टीम की संयुक्त छापामारी से मची खलबली
विज्ञापन

गजरौला/पीलभीत। क्षेत्र में बिना लाइसेंस चार साल से चले रहे मेडिकल स्टोर पर चार जिलों के ड्रग्स इंस्पेक्टरों ने छापा मारा। संचालक से जरूरी दस्तावेज मांगे, जो नहीं दिए। टीम ने करीब चालीस हजार रुपये की दवाएं जब्त करने के साथ ही मेडिकल सील कर संचालक के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संदिग्ध चार दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। वहीं छापामारी की भनक लगते ही अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। अधिकांश संचालक दुकानों को बंद करके भाग निकले।

गजरौला कला में चार साल से अवैध तरीके से चल रहे सिद्दकी मेडिकल स्टोर की शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। जिसके बाद सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल आरपी पांडेय द्वारा छापामारी के लिए मंडलीय ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम गठित की गई। टीम में बदायूं से ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार, शाहजहांपुर से देशबंधु, बरेली के विवेक कुमार, उर्मिला और पीलीभीत से बबीता रानी को शामिल किया गया। बुधवार दोपहर सभी ने यहां पहुंचकर अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर में छापामारी शुरू कर दी। संचालक शमशाद से दवा क्रय-विक्रय से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे। संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। फार्मासिस्ट और लाइसेंस उसके पास नहीं मिला। दवाएं एक्सपायरी मिलने के बाद टीम ने करीब चालीस हजार रुपये की दवाएं जब्त कर ली। थाने में ले जाकर दवाओं की जांच की। जिसके बाद चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए जाने के साथ ही स्टोर संचालक शमशाद के खिलाफ मेडिकल अधिनियम के तहत गजरौला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर शिकायत सही मिली। सिर्फ एक दुकान पर छापामारी की गई है। मेडिकल स्टोर का चार साल से अवैध संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed