{"_id":"5bbf4ad6bdec2250125a0d71","slug":"71539263190-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बारात
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
11 पीबीटीपी 18,19
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बारात
- ऐतिहासिक रामलीला मेले में तहत निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के तहत गुरुवार की शाम नगर में भगवान राम की शोभायात्रा (बारात) आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में चल रहे डनलपों, खुली जीपों में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, शंकर, पार्वती, गणेश, नारद, दशरथ, वशिष्ठ और विश्वामित्र आदि स्वरूपों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा में भारत माता और काली देवी समेत कई झांकियों को अच्छे ढंग से सजाया गया था। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई कराई थी और चूना डलवाया था। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे, जो भगवान राम के जयकारे भी लगा रहे थे। शोभायात्रा के साथ चल रहे एक ठेले पर रामायण का पाठ हो रहा था और एक ठेले पर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ ठेलों पर नृत्यगान करती नृत्यांगनाएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात पुन: रामलीला मैदान में आकर समाप्त हो गई। पुलिस और पीएसी की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा को देखने के लिए नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बहुत श्रद्धालु आ गए थे। शोभायात्रा के साथ एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सीओ प्रवीन मलिक, कोतवाल माधौसिंह विष्ट, अतिरिक्त कोतवाल अजब सिंह, एसएसआई सुनील कुमार और कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह पूरे समय मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए जिले के अन्य थानों और पुलिस लाइन से भी फोर्स मंगाया गया था।