{"_id":"5bb76d0e867a55123874e9e5","slug":"71538747662-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दीडेंगा क्षेत्र में शुरु हुई बाघ की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दीडेंगा क्षेत्र में शुरु हुई बाघ की चहलकदमी
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
05पीबीटीपी17
हल्दीडेंगा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से दहशत
खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से घबराए किसान
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा(पीलीभीत)। बराही रेंज के जंगल से सटे हल्दीडेंगा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी के बाद किसानों में दहशत फैल गई। गुरुवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ हल्दीडेंगा क्षेत्र अंतर्गत खेतों में चहलकदमी करता रहा। शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने बाघ के पगचिह्न देखे।
बराही रेज के अंतर्गत हल्दीडेंगा का यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी अक्सर रहती है। पिछले वर्ष खेत की रखवाली कर रहे डगा गांव निवासी युवक अहमद को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद से ही जंगल से सटे किसानों में दहशत थी। फसलों की रखवाली से लोग डरने लगे थे। इधर, एक बार फिर मौसम के बदलाव के साथ बाघ की चहलकदमी शुरू हो गई है। गुरुवार रात जंगल से बाहर निकलकर बाघ ने हल्दीडेंगा क्षेत्र में दस्तक दे डाली। यहां खेत के किनारे चहलकदमी करता हुआ बाघ माधोटांडा रजवाहा की ओर निकल गया। हालांकि रात होने के चलते खेत पर मौजूद रखवाले मचान पर सो रहे थे। खेत पर पहुंचे अन्य किसानों ने बाघ के पगचिह्न देखे तो उनमें दहशत फैल गई। किसानों के मुताबिक बाघ के काफी दूर तक पगचिह्न मिले हैं। वहीं वनकर्मी गश्त के नाम पर खिलवाड़ कर रहे हैं।