फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शारदा व देवहा की बाढ़ विभीषिका जारी

शारदा व देवहा की बाढ़ विभीषिका जारी

Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शारदा व देवहा की बाढ़ विभीषिका जारी
23 पीबीटीपी 13, 14
विज्ञापन


शारदा और देवहा की बाढ़ विभीषिका जारी
माधोटांडा में रमनगरा बाजार और कंजिया सिंहपुर में कटान जारी
अमरिया में गांव जगत में शुरू हुआ कटान

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शारदा व देवहा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के बाद माधोटांडा और अमरिया क्षेत्र में कटान तेजी से शुरू हो गया। माधोटांडा क्षेत्र में शारदा की बाढ़ विभीषिका रोकने को बैंबू कटर लगाए जा रहे हैं। वहीं अमरिया में देवहा नदी ने गांव जगत में कटान तेजी से शुरू किया है।
माधोटांडा। शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद बुधवार को रमनगरा बाजार के सामने कटान शुरू हुआ था। इधर बृहस्पतिवार को भी रमनगरा बाजार के सामने व कंजिया सिंघपुर क्षेत्र में कटान जारी रहा। कटान को देखते हुए बाढ़ खंड ने रमनगरा बाजार के सामने नदी किनारे बैंबू कटर लगाने का कार्य शुरू किया है। शारदा नदी की धार रमनगरा बाजार के सामने बने स्पर 19 से लेकर 22 तक के बीच घुसती जा रही है। यहां एक दिन पूर्व बचाव कार्य के नाम पर खानापूरी करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर विरोध किया। जिस पर अभियंताओं को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसानों को समझाकर बैंबू कटर लगवाने के लिए राजी कर लिया। उधर कंजिया सिंहपुर में कटान जारी रहा। यहां नदी कृषि फसलों समेत जमीन निगलती जा रही है। लगातार कटान के चलते नदी सनेड़ी तटबंध की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

अमरिया। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को कटान की गति तेज हो गई। तहसील क्षेत्र के गांव भूड़ा कैमोर, खलीनवादा, रसूला, तुर्कपुर बढ़बार, बरा दुनबा, मझलिया, जगत आदि गांवों में देवहा नदी पिछले काफी समय से कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव जगत में भूमि का कटान शुरू हो गया है। जिसमें अब तक गांव जगत निवासी काला सिंह की छह बीघा, प्रधान विश्राम सिंह आठ, अमृतपाल सिंह की 30 बीघा, बलबंत सिंह, गुरनाल सिंह, सोखा सिंह, कुलदीप सिंह, भगवान सिंह, जसमेल सिंह, बिरसा सिंह, गुरदेव सिंह व इकबाल सिंह समेत कई अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन कट कर देवा नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed