{"_id":"5b5b6c1a4f1c1ba61f8b57ca","slug":"71532718106-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के सिर पर डंडे से प्रहार कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के सिर पर डंडे से प्रहार कर किया लहूलुहान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंचित पात्र परिवारों (लाभार्थियों) के सर्वे को गांव बहादुरपुर बुजुर्ग में शुक्रवार को हुई बैठक में जमकर लाठी, डंडे चले। प्रधान के सिर पर डंडा से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया गया। बैठक से खिसक रहे ग्राम पंचायत सचिव को घेरने के प्रयास किया गया। सचिव ने मौके पर ही अपनी कार को छोड़कर बमुश्किल भाग कर जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मुख्यमंत्री आवास, अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा, सभी प्रकार की पेंशन से वंचित लाभार्थियों का सर्वे कराने को मंगलवार से दो अगस्त तक ग्राम पंचायतों में बैठकें शुरू की गई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव के अलावा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवकों को मौजूद रहने के निर्देश है। बैठक में योजनाओं का लाभ पाने से वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार हो रही है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बहादुरपुर बुजुर्ग में बैठक हुई। ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में सात बिंदुओं पर चर्चा कर कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। बैठक में मौजूद लोगों के हस्ताक्षर हो रहे थे। वे अपनी कार के समीप पहुंचे थे। इस दौरान गांव के शेरसिंह ने कुछ लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ न मिलने और अन्य गड़बड़ी की शिकायत की। इस पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधान रामकृष्ण ने भी कोई समस्या हो तो बताने को कहा। इस दौरान प्रधान और शेरसिंह पक्ष में गाली-गलौज होने लगी। एक बार तो ग्राम पंचायत सचिव ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया, लेकिन दोबारा फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। प्रधान के सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। भीड़ ग्राम पंचायत सचिव की ओर बढ़ी। सचिव अपनी कार छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना ग्राम पंचायत सचिव ने खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रधान और दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे। एसओ सेहरामऊ उत्तरी अतर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। दोनों ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि विवाद और मारपीट प्रधान से हुई है। प्रधान की ओर से ही कार्रवाई होगी।
एटीएम कोड पूछकर खाते से ढाई हजार उड़ाए
पूरनपुर। एटीएम कार्ड का कोड पता कर गांव बलरामपुर जमीमा रनमस्तपुर निवासी रामनरेश के खाते से ढाई हजार रुपये उड़ा दिए। रामनरेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रामनरेश ने बताया कि उसका पंजाब एंड सिंध बैंक कबीरपुर कसगंजा में खाता है। 26 जुलाई को मोबाइल पर किसी ने फोन कर अपने को बैंक अधिकारी होने का हवाला देकर एटीएम कार्ड लॉक होने की जानकारी दी। आरोप है कि एटीएम कार्ड कोड पता कर आरोपी ने दो बार में 2550 रुपये खाते से उड़ा दिए।