फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कमजोर है नारी, ये भूल है तुम्हारी नारों के साथ सड़क पर उतरी महिलाएं

कमजोर है नारी, ये भूल है तुम्हारी नारों के साथ सड़क पर उतरी महिलाएं

Sun, 15 Apr 2018 06:31 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
कमजोर है नारी, ये भूल है तुम्हारी नारों के साथ सड़क पर उतरी महिलाएं
संभावित लीड..........
विज्ञापन


15 पीबीटीपी-1,2,3
दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम
केंद्रीय मंत्री व पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, पुलिस से नोकझोंक
कमजोर है नारी, ये भूल है तुम्हारी नारों के साथ सड़क पर उतरी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। उन्नाव कांड और कश्मीर में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को शहर में भी महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए गैस चौराहा पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व सीओ सिटी से तीखी नोकझोंक भी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम के पहुंचने पर महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े किए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने महिलाओं को सुरक्षा देने का भरोसा दिया। जिसके बाद सभी महिलाएं वापस लौट गई।
रविवार सुबह लगभग दस बजे नारी विश्वास समिति की जिलाध्यक्ष लाली यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं गैस चौराहे पर पहुंची और कमजोर है नारी, ये भूल है तुम्हारी, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मुर्दाबाद, रेपिस्ट को फांसी दो, नारी पर अत्याचार बंद करो, दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दो के नारे लगाने लगीं। शहर के बीचों बीच रोड पर नारेबाजी और जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी एसओ मोहम्मद कासिम और सीओ सिटी धर्म सिंह मर्छाल ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन नतीजा शून्य निकलता देख सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम को मौके पर बुला लिया गया। ज्ञापन देने वालों में नीरज, काजल, ब्रजेश, पन्नू, ममता, बसंती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

000
जब एसओ पर भड़कीं महिलाएं
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए महिलाएं मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम व अन्य पुलिस कर्मियों पर भड़क गईं। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण वारदातें बढ़ रही हैं। सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट के सामने भी महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े कर दिए। कहा कि राह चलते लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड हो रही है, आए दिन दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं, सख्ती के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जिस कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं वह सरेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जाम के झाम में फंसे लोग
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान गैस चौराहा पर करीब सवा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान गैस चौराहा से जंक्शन रोड, मां यशवंतरी मंदिर जाने वाली रोड, बजरिया रोड लगभग पूरी तरह से बंद था। गली, मोहल्ले से निकलकर इन मार्गों पर पहुंचने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

0000
सीओ सिटी ने दिलाया भरोसा
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को सीओ सिटी धर्म सिंह मर्छाल ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त महिलाओं के साथ है। शहर के कोने-कोने पर पुलिस हर समय सतर्क रहेगी। महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ या किसी भी अन्य तरीके का अपराध करने वाले अपराधी पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed