{"_id":"5aa57e3d4f1c1ba8768b4f92","slug":"71520795197-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान आदिनाथ की वार्षिक रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान आदिनाथ की वार्षिक रथयात्रा निकाली
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में भगवान आदिनाथ की वार्षिक रथयात्रा बैंड बाजों भजन कीर्तन मंडली के साथ श्रद्धा उल्लास पूर्वक परंपरागत ढंग से निकाली । साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
नगर के छोटा बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ जैन मंदिर की वार्षिक रथयात्रा रविवार को निकाली । सर्व प्रथम मंदिर में श्री पंच प्रमेष्ठी विधान का शुभारंभ पंडित प्रधुमन, पंडित राकेश जी शास्त्री, पंडित ऋभष शास्त्री, पंडित संदीप शास्त्री, पंडित सुमित शास्त्री के सानिध्य में हुआ । इसमें तत्वार्थ सूत्र विधान पंडित ऋषभ जैन दिल्ली ने विधिवत रूप से कराए। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, नित्य नियम पूजा, जिनेंद्र भक्ति आदि कार्यक्रम किए। झंडारोहण अमोलक चंद जैन परिवार खेकड़ा, विधान आमंत्रणकर्ता कुसुम जैन पत्नी विनय कुमार जैन खेकड़ा ने कराया। पूजा अर्चना के बाद भगवान आदिनाथ की रथयात्रा बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ शुरू होकर विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर जैन कॉलेज मार्ग स्थित जैन मंदिर में पहुंची। इसके बाद रथ यात्रा वापस आदिनाथ मंदिर में संपन्न हुई। मार्गों पर धर्मावलंबियों ने जूस एवं प्रसाद बांटकर धर्म लाभ उठाया। इसमें राकेश कुमार जैन, विनय कुमार जैन, रमेश जैन, मनोज कुमार जैन, राजेेंद्र कुमार जैन, अरुण कुमार जैन, अमोलकचंद जैन, कमल जैन, साहिल जैन, रेखा जैन आदि रहे।