फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा पालिका क्षेत्र में गंदगी विकट समस्या

खेकड़ा पालिका क्षेत्र में गंदगी विकट समस्या

Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा पालिका क्षेत्र में गंदगी विकट समस्या
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय का स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 का कार्य चार जनवरी से शुरू हुआ है। अभियान दस जनवरी तक चलेगा। अभियान में जनपद के खेकड़ा, बागपत, बड़ौत सहित 4146 शहरों को शामिल किया है। अभियान में आने वाली टीम नगर के मुख्य मार्गों, गली मोहल्लों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान के कार्य की स्थिति को देखेगी। इसके बाद नगर को स्वच्छता के नंबर देगी। सर्वे टीम के निरीक्षण के बाद ही इसका पता लग सकेगा कि खेकड़ा में सफाई की स्थिति क्या है। नगरवासी रवि कुमार, संजय धामा, विनोद, अमित धामा, राजपाल, अंकित, देवेंद्र आदि बार नगर की विकट हो चुकी गंदगी की समस्या से निजात के लिए डीएम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं किया। नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा ने कहा गंदगी की समस्या विकट है। समुचित सफाई व्यवस्था के लिए संसाधनों का अभाव है। लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को घर घर कूडे़दान दिए जाएंगे।


सफाई अभियान चलाया
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया । इसमें गुरदास सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. वारिज पांडेय, विश्वनाथ गौतम, कपिल वर्मा, विनोद, जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed