फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टाइगर रिजर्व में नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार

टाइगर रिजर्व में नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार

Thu, 31 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार
माधोटांडा (पीलीभीत)। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी व सीमावर्ती टाइगर रिजर्व से मछलियों का अवैध शिकार बंद नहीं हो पा रहा है। तस्करों ने अब अपना पैंतरा बदलते हुए मारी गई मछलियों को टाइगर रिजर्व के लग्गाबग्गा क्षेत्र से मायापुरी घाट होकर उत्तराखंड ले जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद सांठगांठ के चलते शिकारी मछलियों का जमकर अवैध शिकार कर रहे हैं। शिकारियों ने इसका दायरा बढ़ाते हुए सीमा से सटी नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी में भी अवैध शिकार शुरू कर दिया था। मारी गई मछलियां रामनगरा से लाई जा रही थी, लेकिन मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद अब शिकारियों ने अपना पैंतरा बदल दिया है। अब मछलियों के शिकार के बाद धंधे से जुड़े लोगों ने शारदा पार ही बर्फ भेजकर मछलियों को पेटियों में रखवाकर टाइगर रिजर्व के सुरक्षित लग्गा भग्गा क्षेत्र से शारदा नदी के मायापुरी घाट से होकर उत्तराखंड के खटीमा व रुद्रपुर ले जाना शुरु कर कर दिया है। हालांकि इस मामले में अब एसएसबी भी सतर्क हो गई है। दरअसल इन दिनों प्रजनन काल होने के चलते जलाशयों में मछली मारने पर प्रतिबंध रहता है। इस कारण मछलियों के दाम बढ़ जाते हैं। शिकारियों ने भी इसी का फायदा उठाना शुरू किया है। यही नहीं, शारदा डैम का इस वर्ष नीलामी ठेका भी नहीं हुआ है। इस कारण शिकारी डैम में भी अवैध शिकार कर रहे हैं। हालांकि टाइगर रिजर्व से अवैध शिकार का मामला संज्ञान में आने के बाद वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने सीमावर्ती टाइगर रिजर्व में वन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पूरी तरह से शिकार पर प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed