फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भाकियू ने आसाम हाइवे पर जाम लगा किया योग का विरोध

भाकियू ने आसाम हाइवे पर जाम लगा किया योग का विरोध

Thu, 22 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने आसाम हाइवे पर जाम लगा किया योग का विरोध
पूरनपुर (पीलीभीत)। भाकियू ने योग कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में गोलीकांड में छह किसानों की मौत के विरोध में पहले जुलूस निकाला और पिुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीओ अनुराग दर्शन को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को जुलूस की शक्ल में भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए असम हाईवे के खुटार चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने जाम लगाकर योग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश में शांती पूर्वक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर फायरिंग कर छह किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जितनी निंदा की जाए कम होगी। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीओ अनुराग दर्शन को सौंपा। ज्ञापन में किसानों पर फायरिंग के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू कराने, किसानों को पेंशन योजना लागू कराने, कृषि लागत दर घटाने के लिए प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखने, किसानों का सरकारी बैंकों का सभी ऋण माफ करने, फसलों का लाभकारी मूल्य घोषित करने और खरीद की गारंटी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री भजन लाल क्रोधी, वेद प्रकाश शर्मा, प्यारेलाल, सूरत सिंह फौजी, सुल्तान खां, रमेश मिश्रा, स्वराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

0000
बीसलपुर में एसडीएम को दिया ज्ञापन
21 पीबीटीपी 4
बीसलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम जेपी चौहान को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। एसडीएम ने उन मांगों को पूरा कराने में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को तहसील परिसर में जमा हुए और उन्होंने एसडीएम जेपी चौहान को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर जीरो बैलेंस वाले बैंक खातों में सरकार द्वारा पैसा भिजवाने, गरीब किसानों का कर्ज माफ कराने, गांव राजूपुर में गौशाला बनवाने, मिट्टी खनन से रोक हटाए जाने और नए पेराई सत्र में गन्ने का नगद भुगतान कराए जाने की मांगें शामिल की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीराम पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष थम्मनलाल, पूर्व तहसील अध्यक्ष लालता प्रसाद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरनलाल, पूर्व जिला सचिव परमात्मा स्वरूप, मैकूलाल, लेखराज, रामस्वरूप, श्रीकृष्ण, बेनीराम और घनश्याम आदि शामिल रहे।

बिलंसडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर व क्षेत्र के सभी किसान यूनियन के कार्यकर्ता सुबह ब्लाक परिसर में एकत्र हुए और वहीं प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, दिनेश, राजेश, अरशद शेख, रामसेवक, रामकुमार तिवारी, रामऔतार, बाबूराम, राजकुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed