{"_id":"595e741e4f1c1bca748b4654","slug":"70-percent-of-traders-made-gst-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रतिशत व्यापारियों ने कराया जीएसटी पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 प्रतिशत व्यापारियों ने कराया जीएसटी पंजीकरण
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने के पांच दिन बाद अपर मुख्य सचिव आरकेे तिवारी ने समीक्षा की। इसमें पाया गया जिले के लगभग 70 प्रतिशत व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण करा लिया है। अभी तक कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार दोपहर हुई वीडियो कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जीएसटी लागू होने से सामान्य उपभोग की अधिकांश वस्तुओं के दाम घटे हैं। नान ब्रांडेड खाद्यान्न एवं दलहन पर भी कोई कर नहीं है जिससे इनके दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा अब व्यापारी किसी भी प्रदेश से माल की खरीद एवं बिक्री इनवायस के माध्यम से कर सकते हैं। इससे पहले डीएम शीतल वर्मा ने उन्हें जिले की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक व्यापारियों का जीएसटी में पजीकरण हो चुका है और अब तक कोई बड़ी समस्या या शिकायत सामने नहीं आई है। हेल्प डेस्क भी अपना काम कर रही है। वीडियो कांफ्रेंस में डिप्टी कमिश्नर केदार प्रसाद केशरी व रामलाल, असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष कुमार व जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन