फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   69 administrators and static magistrates will take charge of the UP board exams.

Pilibhit News: 69 व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा की कमान

Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
69 administrators and static magistrates will take charge of the UP board exams.
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले भर के 69 परीक्षा केंद्रों पर 69 व्यवस्थापक, 69 अतिरिक्त व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को सात जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सदर तहसील क्षेत्र की निगरानी एसडीएम श्रद्धा सिंह को सौंपी गई है। अमरिया में एसडीएम मयंक गोस्वामी, बीसलपुर में एसडीएम नागेंद्र पांडे, पूरनपुर में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और कलीनगर में एसडीएम प्रमेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए 14 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित मजिस्ट्रेट की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष जनपद में कुल 41,821 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 23,241 और इंटरमीडिएट के 18,580 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों के लिए जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर से लैस निगरानी व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुविधा सुनिश्चित की गई है। नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed