फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   640 students tried their luck in compartment exam

Pilibhit News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 640 छात्र-छात्रों ने आजमाई किस्मत

Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
640 students tried their luck in compartment exam
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को दो पालियों में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। एक या दो विषयों में फेल या कम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं ने इसे अपने भविष्य को संवारने का अंतिम मौका बताया। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछली कमी को ध्यान में रखते हुए इस बार उन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी। उम्मीद है कि उद्देश्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 663 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। शनिवार को 8:30 से 11:45 बजे तक दूसरी पाली में दोपहर बाद दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया। इसके मद्देनजर सुबह और दोपहर की पाली में हुई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचे। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जांचने के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछली परीक्षा में एक या दो विषयों में अंक कम आने या फेल होने के कारण उन्हें यह मौका मिला। केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था और उन्हें उम्मीद है कि इस बार बेहतर परिणाम आएगा। परीक्षा में हाईस्कूल के 13 व इंटर के 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी गई। कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। सीसीटीवी कैमरे और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में नंबर कम रहे थे। अंतिम मौके के लिए आवेदन कर तैयारी में जुट गए। परीक्षा के दौरान पूरे मन से पेपर दिया। उम्मीद है कि उद्देश्य पूरा होगा। - आदित्य, इंटरमीडिएट



एक परीक्षा में कम अंक की कसक थी। इस पर आवेदन कर अंतिम मौके में शामिल हुआ। परीक्षा देकर मन को सुकून मिला। उम्मीद है कि तैयारी सफल होगी। - आयुष, हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed