फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रधानमंत्री के स्टार्टअप प्रोग्राम को साकार करने में सहायक होगी अटल टिंकरिंग लैब

प्रधानमंत्री के स्टार्टअप प्रोग्राम को साकार करने में सहायक होगी अटल टिंकरिंग लैब

Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्टार्टअप प्रोग्राम को साकार करने में सहायक होगी अटल टिंकरिंग लैब
स्टार्टअप को साकार करने में सहायक होगी अटल टिंकरिंग लैब
विज्ञापन

पीलीभीत। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्टार्टअप योजना को साकार रूप देने में सहायक अटल टिंकरिंग लैब युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों में क्रिएटिविटी पैदा होगी। जिससे वे विश्व पटल पर अपनी मेधा का परचम लहरा सकेंगे। वे बृहस्पतिवार को चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वित्त मंत्री ने अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्थापित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है। युवा पीढ़ी में नई सोच पैदा करने जरूरत को पूरा करने के लिए लैब की शुरूआत की गई है। इससे निश्चित ही दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। विद्यालय प्रबंधक करुणा शंकर शुक्ल ने टिंकरिंग लैब की जानकारी देते हुए कहा कि लैब में छात्र मॉडल और डायग्राम को भौतिक अवस्था में बनाते हैं। जिससे उनका रचनात्मक विकास होता है। विद्या भारती के संगठन मंत्री हरीशंकर ने कहा कि इस लैब के माध्यम से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को विश्व पटल पर रखना, छात्रों के चहुंमुखी विकास में सहायक है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने कहा कि टिंकरिंग लैब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां छात्र विभिन्न तकनीक और चित्र शैली का प्रयोग करके स्वयं का विकास करने के साथ देश दुनिया में भी नाम रोशन कर सकेंगे। इससे पूर्व विद्यालय के संगीताचार्य कृष्ण कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्रों ने स्वागत गीत और अन्य छात्रों ने एकल गीत प्रस्तुत किए। समापन पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार, रामौतार गुप्ता, प्रधानाचार्य उपासना शर्मा, वीरेंद्र कुमार मिश्र, बलविंदर सिंह, संजीव पाराशरी, आलोक सक्सेना समेत कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संचालन रामसनेही मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed