फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उज्जवला पंचायत में 2800 परिवारों को मिलेंगे कनेक्शन

उज्जवला पंचायत में 2800 परिवारों को मिलेंगे कनेक्शन

Sat, 14 Apr 2018 08:15 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
उज्जवला पंचायत में 2800 परिवारों को मिलेंगे कनेक्शन
उज्जवला पंचायत में 2800 परिवारों को मिलेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

20 अप्रैल कोको 24 गांव में लगेंगी उज्जवला पंचायतें
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्र सरकार के निर्देश पर 20 अप्रैल को सभी जिलों में उज्जवला पंचायतों का आयोजन किया जाना है। इसके तहत पीलीभीत में 24 पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक पंचायत में 100 कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 गांव का चयन ग्राम स्वराज योजना में किया गया है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब सरकार के निर्देश पर 20 अप्रैल को जिले में उज्जवला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिले के उज्जवला योजना के नोडल अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि उज्जवला योजना के पात्रों के चयन के लिए सरकार ने सात नई कैटेगिरी शामिल की है। इसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारक, एससी एसटी वर्ग, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी एवं वनक्षेत्र से सटे गांव के लोग को रखा गया है। उन्होंने बताया कि उज्जवला पंचायत के लिए जिले में 24 गांव का चयन किया गया है। 20 अप्रैल को इन भी चयनित गांव में पंचायत लगाकर कम से कम 100 गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए क्षेत्रवार गैस एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि उज्जवला पंचायत के अलावा भी ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के 28 गांव को चयनित किया गया है। इन गांव के प्रत्येक घर को धुआं रहित बनाने के लिए आगामी 20 दिनों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed