फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हेडमास्टर डायट में, शिक्षामित्र चला रही स्कूल

हेडमास्टर डायट में, शिक्षामित्र चला रही स्कूल

Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
हेडमास्टर डायट में, शिक्षामित्र चला रही स्कूल
हेडमास्टर डायट में, शिक्षामित्र चला रही स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय नगफन के हेडमास्टर लंबे अरसे से डायट में सम्बद्ध चल रहे हैं। ऐसे में एकमात्र शिक्षामित्र ही स्कूल चला रही है। खुलासा होने पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने हेडमास्टर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर विद्यालय ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई है।

मामला मरौरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगफन का है। यहां तैनात हेडमास्टर मुनींद्रपाल सिंह पिछले लंबे अरसे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर से संबद्ध चल रहे हैं। बताते हैं कि पूर्व में हुई शिकायतों के बाद हेडमास्टर का संबद्धीकरण समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद हेडमास्टर डायट में ही जमे हुए हैं। आरोप है कि हेडमास्टर पावना बिल व विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में विद्यालय न जाते हुए भी अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। इधर मामले का खुलासा पखवाड़ा भर पहले बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति के द्वारा किए गए विद्यालय के निरीक्षण के दौरान हुआ। विद्यालय में एक मात्र शिक्षामित्र पढ़ाती मिली। हेडमास्टर मुनींद्रपाल सिंह के डायट में होने की जानकारी दी गई। इस पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने हेडमास्टर मुनींद्रपाल सिंह को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर मूल तैनाती वाले स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में विद्यालय ज्वाइन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इधर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि प्रधानाध्यापक मुनींद्रपाल सिंह को 16 जनवरी से 15 मार्च तक डायट में चलने वाले योगा प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशिक्षण की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें प्रभारी डायट प्राचार्य द्वारा रिलीव कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजकर विद्यालय ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed