{"_id":"5a6ff4ee4f1c1bd34b8b5bdd","slug":"61517286638-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 पीबीटीपी 4, 5 व 6
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज
उद्घाटन मैच में मेरठ ने बरेली को 4 विकेट से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय इंद्रजीत सिंह विर्क मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को एलएच मिल स्थित स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। शहर विधायक संजय गंगवार ने इसका उद्घाटन किया। पहले मैच में बरेली को चार विकेट से हराकर मेरठ ने जीत दर्ज की। 55 रन बनाने पर मेरठ के शिवम बंसल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह नौ बजे होना था, लेकिन कोहरा और ठंड के चलते इसमें एक घंटा देरी हुई। मुख्य अतिथि शहर विधायक संजय गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कबूतर और गुब्बारे उड़ाए गए और मॉम्स प्राइड के बच्चों ने राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने गेंद खेलकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। यूपीसीए के अंपायर संतोष सिंह और पवन यादव की मौजूदगी में हुए टॉस को जीतकर मेरठ के कप्तान शिवम चौधरी (रणजी खिलाड़ी) ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बरेली की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। इसमें हिमांशू ने 58 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन और कप्तान माजिद ने 18 रन बनाए। मेरठ की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत चौधरी व सुनील ने दो-दो और अंकुर चौहान व शिवम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरूआत खराब रही। टीम के कप्तान शिवम चौधरी मात्र चार रन बनाकर रोशन सैनी की गेंद पर आउट हो गए। हर्ष ने 27 गेंदों पर 24, शिवम बंसल ने 57 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। मेरठ ने मात्र 26.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। बरेली की ओर से गेंदबाज तंजीम आलम ने दो जबकि विनीत सहरावत, अमित वशिष्ठ, विनीत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। मेरठ के शिवम बंसल की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जीतेंद्र काला ने पुरस्कृत किया। मैच में सुधीर कुमार थर्ड अंपायर एवं प्रणव दा स्कोरर रहे। संचालन राजेश गुरु ने किया। इस दौरान परमवीर सिंह पैरी, जगतार सिंह, पंकज सिंह, अनिल महेंद्रू, सागर धमेजा, कार्तिक भसीन, रविंद्र चौहान, चिंरजीव गौड़, राजेश ढाटा, सद्दाम, विजारत अर्शी, जाफर अली, फैजान, रियाज, जफर, मोहित, कहैया, रेहान, नातिक, सुहेल बख्श सहित कई लोग थे।