फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार ब्लाक प्रमुख सहित कई पद चल रहे हैं रिक्त

चार ब्लाक प्रमुख सहित कई पद चल रहे हैं रिक्त

Fri, 29 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
चार ब्लाक प्रमुख सहित कई पद चल रहे हैं रिक्त
प्रतीकात्मक फोटो
- त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की मांगी गई है सूची
विज्ञापन


पीलीभीत। निकाय चुनाव के बाद शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए पंचस्थानि चुनाव कार्यालय से रिक्त पदों की सूचनाएं मांगी गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सिलसिला शुरू हुआ था। जिले में पांच ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्तुत किए गए, जिसमें मरौरी को छोड़ शेष चार क्रमश: अमरिया, पूरनपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा में अविश्वास पास हो गए थे। अविश्वास प्रस्ताव पास होने से चार ब्लॉकों में प्रशासक तैनात किए गए हैं। चार ब्लॉक प्रमुखों के अलावा कुछ प्रधानों की मृत्यु के कारण पद रिक्त हैं तो कई ग्राम पंचायतों में नामांकन न होने के चलते सदस्य के पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन से रिक्त पदों की सूचनाएं तलब की हैं। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय से रिक्त पदों की सूचनाएं शासन को भेज दी गई हैं। इसमें पूरनपुर, अमरिया, बरखेड़ा व बिलसंडा के ब्लाक प्रमुख के साथ साथ बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जल्लापुर और पूरनपुर की गुलड़िया खास में प्रधान का पद रिक्त है। इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉकों में मिलाकर बीडीसी के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 42 पद रिक्त हैं। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आयोग से रिक्त पदों की सूचनाएं मांगी गई थी जिन्हें भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed