फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्लेटफॉर्म हो या ट्रेनें, हर जगह रहता है अंधेरा

प्लेटफॉर्म हो या ट्रेनें, हर जगह रहता है अंधेरा

Thu, 08 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म हो या ट्रेनें, हर जगह रहता है अंधेरा
पीलीभीत। प्लेटफार्म हो या धड़धड़ाती ट्रेनें। शाम होते ही स्टेशन पर हर जगह अंधेरा छा जाता है। वजह यह मीटरगेज प्लेटफार्म पर प्रकाश व्यवस्था है। यहां स्टेशन से होकर आने जाने वाली ट्रेनों में भी प्रकाश व्यवस्था नहीं रहती। इससे रात को रेलयात्री असुरक्षित रहते है।
विज्ञापन

000
अंधेरे में डूबा रहता है मीटरगेज प्लेटफार्म
रेलवे स्टेशन पर ब्राडगेज व मीटरगेज प्लेटफार्म अलग-अलग हैं। मीटरगेज प्लेटफार्म से मैलानी व शाहजहांपुर के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस प्लेटफार्म पर पिछले चार-पांच माह से ब्राडगेज कार्य चल रहे हैं। प्लेटफार्म का शेड हटाने के दौरान बिजली की लाइनें भी हटा दी गई। इस कारण शाम होते ही अंधेरा छाने लगा। कुछ दिन पूर्व यात्रियों की शिकायतों के बाद स्टेशन अधीक्षक ने प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दुबारा प्लेटफार्म की बिजली ठप हो गई। यहां रात को घुप्प अंधेरा रहता है। रेल यात्रियों को अंधेरे में ठोकरें खानी पड़ रही है। ट्रेन पकड़ने की भागम-भाग में अक्सर यात्री एक-दूसरे से टकराते हैं।
विज्ञापन

000
ट्रेनों में रहता है अंधेरा
मीटरगेज प्लेटफार्म से मैलानी व शाहजहांपुर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। रात में चलने वाली ट्रेनों में अंधेरा ही रहता है। बोगियों में अंधेरा होने से यात्री इनमें बैठने से कतराते हैं। रेल मार्ग के सुनसान काशन पर रात को ट्रेनों की रफ्तार थमने पर यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
एसआईजी हर सप्ताह करता है निरीक्षण
रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह हर सोमवार को स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रकाश, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाता है। बावजूद इसके स्टेशन पर अव्यवस्थाएं हावी हैं।

000
वर्जन:
मीटरगेज प्लेटफार्म पर कुछ ब्राडगेज से संबंधित कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। प्रकाश व्यवस्था पूर्व में दुरुस्त करा दी गई थी। यदि वर्तमान में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं है तो जल्द ही प्लेटफार्म व ट्रेनों ठीक करा दी जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed