{"_id":"67a5093957cd788b9003bc8e","slug":"60-buses-returned-from-mahakumbh-canceled-trains-will-operate-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130277-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महाकुंभ से वापस लौटी 60 बसें, आज से संचालित होंगी निरस्त ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महाकुंभ से वापस लौटी 60 बसें, आज से संचालित होंगी निरस्त ट्रेनें
Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रयागराज महाकुंभ भेजी गईं पीलीभीत डिपो की रोडवेज बसों की वापसी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को डिपो की करीब 60 बसें वापस आ गईं। बसों के आ जाने से यात्रियों की मुश्किलें कम हुई हैं। उधर, कोहरे की वजह से निरस्त की गई बरेली, मैलानी, टनकपुर व शाहजहांपुर रेलखंड की ट्रेनों का संचालन भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
कोहरे को कारण रेल अधिकारियों ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 23 जनवरी से फरवरी की कई तिथियों में बंद कर दिया। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, मैलानी रेलखंड की कई ट्रेनों को 23 जनवरी से छह फरवरी तक निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के निरस्त किए जाने से यात्रियोंं की मुश्किलें बढ़ गईं। दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब शुक्रवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उधर, पीलीभीत डिपो की 84 बसों को 23 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ भेज दिया गया था। इन बसों के जाने से डिपो की व्यवस्था सिर्फ 22 बसों के भरोसे पर ही रह गई। लंबी दूरी और स्थानीय मार्गों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को डिपो की करीब 60 बसों की वापस हो गई। दिल्ली मार्ग और अन्य मार्गों पर इन बसों का संचालन शुरू हो गया। दोपहर के समय शहर के नौगवां चौराहे पर दो बसें खड़ी नजर आईं।