{"_id":"e4be7d6d1af1e5c54d8002609a985b4e","slug":"56-days-of-fever-30-people-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 दिनों में बुखार से 30 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 दिनों में बुखार से 30 लोगों की मौत
Pilibhit
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 56 दिनों में करीब 30 लोग बुखार की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल ग्रामीण अंचलों का हैं। जहां एक-एक गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
सर्वाधिक 18 मौत पूरनपुर ब्लॉक में हुईं
जिले में बुखार से सर्वाधिक 18 लोगों की मौत अकेेले पूरनपुर ब्लॉक में हो चुकी है। इसके अलावा बिलसंडा में चार, बरखेड़ा में तीन, बीसलपुर में दो व अमरिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
यह हैं सरकारी इंतजाम
जिले में छह सीएचसी, 21 न्यू पीएचसी, दो ब्लॉक लेबिल पीएचसी, 199 सब सेंटर, करीब एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ है। सात ब्लॉक में करीब 1300 आशाएं और करीब 173 एएनएम भी कार्यरत है।
विज्ञापन
वायरल व मलेरिया से हुई मौतें
बुखार से हो रही मौतों के मामले में मृतकों व पीड़ितों की लिस्ट बनाकर जांच की जा रही है। इनमें जेई का कोई भी सस्पेक्ट नहीं मिला है। कुछ मामले मलेरिया के प्रकाश में आए है। बाकी मौतें वायरल व अन्य कारणों से होना पाई गई हैं।
डॉ. श्रीओम चौहान, सीएमओ पीलीभीत।
मौतों की हकीकत जानने
पहुंची दिल्ली की टीम
पीलीभीत। जिले में बुखार से हो रही मौतों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के साथ पैथोलॉजी में हो रही जांचों को परखा।
दिल्ली से डॉ. बी मुखर्जी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में बुखार से हो रही मौतों के बाबत जानकारी की। टीम ने जिला अस्पताल, कलीनगर व पूरनपुर में मरीजों के ब्लड सैंपल लिए। इस दौरान टीम ने सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी में हो रही ब्लड टेस्टिंग को भी परखा और लैब टेक्नीशियनों को टिप्स भी दिए। दो दिन तक मामले की तहकीकात करने के बाद टीम दिल्ली को रवाना हो गई। इस संबंध में इंटरेक्टिव डिजीज सर्विलांस आफीसर डॉ. प्रशांत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई दो सदस्यीय टीम ने बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं, जो वह अपने साथ ले गई है। जहां-जहां बुखार से मौत होने के मामले प्रकाश में आए थे, उन मृतकों के परिवारों से बात कर हकीकत जानी।
बुखार से इलाज के दौरान
युवती की मौत, किशोर गंभीर
पूरनपुर। बुखार से गांव सुल्तानपुर निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा की 23 वर्षीय पुत्री राखी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार से पीड़ित एक किशोर को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव सुल्तानपुर निवासी एक टीवी चैनल पत्रकार संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन राखी को तीन-चार दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार शाम को बुखार तेज होने पर नगर के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टर ने राखी को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब तक राखी को जिला अस्पताल ले जाया जाता। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में शनिवार को राखी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, गांव ढकिया केसरपुर निवासी भूपराम के 12 वर्षीय पुत्र विकास को बुखार के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोर की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।