{"_id":"5fcbd5ce8ebc3ecf9d41935d","slug":"546-teachers-blossomed-after-getting-appointment-letter-pilibhit-news-bly4291365166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र पाकर 546 शिक्षकों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र पाकर 546 शिक्षकों के खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में लंबे समय से चली आ रही लड़ाई के बीच शनिवार को उस समय 546 नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई, जब उन्हें बीएसए कार्यालय परिसर में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इससे पूर्व एनआईसी में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान छह नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
शासन के निर्देश पर शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के तहत 656 रिक्त पदों को लेकर दो दिसंबर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। बीएसए कार्यालय में तीन दिन चली काउंसलिंग में 601 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। इधर शासन के निर्देशानुसार शनिवार चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जनपद में चयनित छह नवनियुक्त शिक्षकों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक किशनलाल राजपूत, विधायक बाबूराम पासवान और बीएसए चंद्रकेश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके बाद बीएसए कार्यालय परिसर में शेष बचे 540 शिक्षकों को बीएसए समेत खंड शिक्षा अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र बांटें। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान तैर गई।
बीएसए ने बताया कि 601 में 546 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। शेष बचे शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विद्यालय आवंटन न होने तक सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय में रोजाना उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा, जीपी गौतम, वरिष्ठ सहायक सौरभ सक्सेना, राकेश पटेल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।