फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फरदिया में विशाल अजगर देख मचा हड़कंप

फरदिया में विशाल अजगर देख मचा हड़कंप

Fri, 15 Feb 2019 05:18 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
फरदिया में विशाल अजगर देख मचा हड़कंप
अमरिया। गांव फरदिया में शुक्रवार सुबह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर महोफ रेंज के जंगल में छोड़ दिया। टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे इलाकों में बाघ, तेंदुओं के साथ अजगर की मौजूदगी भी बढ़ने लगी है। एक महीना पहले भी फरदिया गांव में विशाल अजगर आने से हड़कंप मच गया था। शुक्रवार सुबह फरदिया गांव के लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर पुल के पास करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखा। इसकी सूचना वन विभाग की निगरानी टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे वन दरोगा देव ऋषि, शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार, टीकाराम ने अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा देव ऋषि ने बताया कि अजगर को महोफ रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed