फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर बीडीसी की बैठक में 10 प्रस्ताव पास

बीसलपुर बीडीसी की बैठक में 10 प्रस्ताव पास

Thu, 17 Jan 2019 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर बीडीसी की बैठक में 10 प्रस्ताव पास
बीडीसी की बैठक में 10 प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में 10 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। कई मुद्दों को लेकर सदस्यों ने सदन में हंगामा भी किया। कई विभागों के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई गई।
ब्लॉक प्रमुख तारावती गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक की बीडीओ केबी सिंह ने जैसे ही कार्यवाही शुरू की, सदस्यों ने कई विभागों के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। इसके बाद सदन में चालूू वित्तीय वर्ष में बीडीसी कोष से कराए गए कार्यों का लेखा जोखा पेश किया गया। सदन में चर्चा के बाद बैंक शाखाओं में एक माह से बंद पड़े ग्राम पंचायतों के खातों को तत्काल खुलवाने, अधूरे स्वच्छ शौचालय बनवाने, प्रधानमंत्री आवासों को तत्काल पूरा कराने, आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों से रिकवरी करने, बीडीसी के खाते में जमा 64 लाख रुपये से विकास कराने, अनुपस्थित अधिकारियों की शिकायत डीएम से करने, परसिया न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप सही कराने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

इन मुद्दों को लेकर हुआ हंगामा
जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी के संतोषजनक जवाब न देने, स्वच्छ शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना में कई पात्रों को छोड़े जाने को लेकर हंगामा किया। अहिरपुरा के बीडीसी सदस्य चरन सिंह यादव ने क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा मांगी गई जानकारी न देने और ग्राम पंचायत की बैठकें केवल कागजों पर होने को लेकर शोरशराबा हंगामा किया। हंगामे के कारण बैठक की कार्यवाही कुछ देर स्थगित रही। बीडीओ ने हस्तक्षेप कर कार्यवाही शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विकास, पंचायत, पशुपालन, उद्यान, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लघु सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और बाल विकास परियोजना आदि विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जबकि राजस्व, मंडी, गन्ना, चीनी मिल, आपूर्ति, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, मत्स्य, वन, पुलिस, विद्युत, नलकूप और जलनिगम आदि विभागों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed