फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तेंदुए ने बछिया को हमला कर किया घायल

तेंदुए ने बछिया को हमला कर किया घायल

Fri, 27 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बछिया को हमला कर किया घायल
26 पीबीटीपी 36
विज्ञापन

तेंदुए ने बछिया पर किया हमला
बराही रेंज से सटे नौजल्हा गांव में घटना से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचे तेंदुए ने बछिया को हमला कर घायल कर दिया। बछिया को खींचकर तेंदुआ जंगल की तरफ ले जा रहा था, लेकिन शोर होने पर ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद बछिया को छोड़कर तेंदुआ जंगल में भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच जानकारी की। घायल बछिया का इलाज कराया गया है।

टाइगर रिजर्व के जंगल की बराही रेंज से सटे नौजल्हा गांव में आए दिन वन्यजीवों की दस्तक रहती है। यही वजह है कि ग्रामीण अंधेरा होने पर घरों से निकलने से भी परहेज करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक बार फिर गांव में वन्यजीव की दस्तक के बाद दहशत फैल गई है। गांव निवासी महिम हलदार ने बताया कि उनकी झोपड़ी के बाहर बछिया बंधी हुई थी। जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बछिया पर हमला बोल दिया। बछिया को खींचकर वह जंगल की तरफ ले जाने लगा। इस बीच बछिया के चीखने की आवाज पर काफी लोग जमा हो गए। शोर होने पर तेंदुआ बछिया को घायल हालत में छोड़कर जंगल की तरफ वापस चला गया। इसकी सूचना मिलने पर नौजल्हा वन चौकी के रवि और संजय कुमार गांव पहुंचे। चिकित्सक बुलाकर घायल बछिया का इलाज कराया गया। वन दरोगा गिरीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा वनकर्मियों को निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed